Today Murli 18-04-2020 | Aaj Ki Murli | BK Murli | Murli Hindi | Brahma kumaris Dailymurli | Bksagar
Today Murli 18-04-2020 | Aaj Ki Murli | BK Murli | Murli Hindi | Brahma kumaris Dailymurli | Bksagar 18-04-2020 प्रात:मुरलीओम् शान्ति"बापदादा"' मधुबन “ मीठे बच्चे - इस पुरानी पतित दुनिया से तुम्हारा बेहद का वैराग्य चाहिए क्योंकि तुम्हें पावन बनना है , तुम्हारी चढ़ती कला से सबका भला होता है '' प्रश्नः- कहा जाता है, आत्मा अपना ही शत्रु, अपना ही मित्र है, सच्ची मित्रता क्या है? उत्तर:- एक बाप की श्रीमत पर सदा चलते रहना - यही सच्ची मित्रता है। सच्ची मित्रता है एक बाप को याद कर पावन बनना और बाप से पूरा वर्सा लेना। यह मित्रता करने की युक्ति बाप ही बतलाते हैं। संगमयुग पर ही आत्मा अपना मित्र बनती है। गीत:- तूने रात गँवाई....... ओम् शान्ति। यूँ तो यह गीत हैं भक्ति मार्ग के, सारी दुनिया में जो गीत गाते हैं वा शास्त्र पढ़ते हैं, तीर्थों पर जाते हैं, वह सब है भक्ति मार्ग। ज्ञान मार्ग किसको कहा जाता है, भक्ति मार्ग किसको कहा जाता है, यह तुम बच्चे ही समझते हो। वेद शास्त्र, उपनिषद आदि यह सब हैं भक्ति के। आधाकल्प भक्ति चलती है और आधाकल्प फिर ज्ञ...