Today Murli 13-05-2020 | Aaj Ki Murli | BK Murli | Murli Hindi | Brahma kumaris Dailymurli | bksagar
Today Murli 13-05-2020 | Aaj Ki Murli | BK Murli | Murli Hindi | Brahma kumaris Dailymurli | bksagar 13-05-2020 प्रात:मुरलीओम् शान्ति"बापदादा"' मधुबन “मीठे बच्चे - अमृतवेले अपने दूसरे सब संकल्पों को लॉकप (बंद) कर एक बाप को प्यार से याद करो, बाप से मीठी-मीठी रूहरिहान करो” प्रश्नः- तुम बच्चों की हर बात में अर्थ है, अर्थ सहित शब्द कौन बोल सकता है? उत्तर:- जो देही-अभिमानी है, वही हर बोल अर्थ सहित बोल सकता है। बाप तुम्हें संगम पर जो भी सिखलाते हैं, वह अर्थ सहित है। देह-अभिमान में आकर मनुष्य जो कुछ बोलते हैं वह सब अर्थ के बिना अनर्थ है। उससे कोई फल नहीं निकलता, फायदा नहीं होता। गीत:- नैन हीन को राह दिखाओ प्रभु........ ओम् शान्ति। यह सब गीत आदि हैं भक्ति मार्ग के। तुम्हारे लिए गीतों की दरकार नहीं है। कोई तकलीफ की बात नहीं। भक्ति मार्ग में तो तकलीफ बहुत है। कितनी रसम-रिवाज चलती है - ब्राह्मण खिलाना, यह करना, तीर्थों आदि पर बहुत कुछ करना होता है। यहाँ आकर सब तकलीफों से छुड़ा देते हैं। इसमें कुछ भी करना नहीं है। मुख से शिव-शिव नहीं बोलना है। यह क...