Today Murli 06-05-2020 | Aaj Ki Murli | BK Murli | Murli Hindi | Brahma kumaris Dailymurli | bksagar
Today Murli 06-05-2020 | Aaj Ki Murli | BK Murli | Murli Hindi | Brahma kumaris Dailymurli | bksagar 06-05-2020 प्रात:मुरलीओम् शान्ति"बापदादा"' मधुबन “मीठे बच्चे - अपने आपको देखो मैं फूल बना हूँ, देह-अहंकार में आकर कांटा तो नहीं बनता हूँ? बाप आया है तुम्हें कांटे से फूल बनाने” प्रश्नः- किस निश्चय के आधार पर बाप से अटूट प्यार रह सकता है? उत्तर:- पहले अपने को आत्मा निश्चय करो तो बाप से प्यार रहेगा। यह भी अटूट निश्चय चाहिए कि निराकार बाप इस भागीरथ पर विराजमान है। वह हमें इनके द्वारा पढ़ा रहे हैं। जब यह निश्चय टूटता है तो प्यार कम हो जाता है। ओम् शान्ति। कांटे से फूल बनाने वाले भगवानुवाच अथवा बागवान भगवानुवाच। बच्चे जानते हैं कि हम यहाँ कांटे से फूल बनने के लिए आये हैं। हर एक समझते हैं पहले हम कांटे थे। अब फूल बन रहे हैं। बाप की महिमा तो बहुत करते हैं, पतित-पावन आओ। वह खिवैया है, बागवान है, पाप कटेश्वर है। बहुत ही नाम कहते हैं परन्तु चित्र सब जगह एक ही है। उनकी महिमा भी गाते हैं ज्ञान का सागर, सुख का सागर....... अभी तुम जानते हो हम उस एक बाप के पास बैठे हैं। क...